-
☰
राजस्थान: बनेठी ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक हंसराज पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जनसेवा ही प्राथमिकता के संकल्प को दोहराते हुये बुधवार को ग्राम पंचायत बनेठी के अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जनसेवा ही प्राथमिकता के संकल्प को दोहराते हुये बुधवार को ग्राम पंचायत बनेठी के अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विधायक हंसराज पटेल ने शिविर का बारीकी से अवलोकन किया और वहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का जायजा लिया। शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं तथा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े बहुमूल्य सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक पटेल ने शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आईं सभी समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी ग्रामीण को अपने जायज कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य, अंतिम छोर तक पहुँचे विकास : संवाद के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य ध्येय राजस्थान: बनेठी ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक हंसराज पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देशसमाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। पटेल ने शिविर में उपस्थित आमजन को केंद्र व राज्य की ’डबल इंजन सरकार’ द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पटेल ने आह्वान किया कि वे ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विष्वास और सबका प्रयास’ की मूल भावना के अनुरूप चल रही इन योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। साथ ही सभी को जागरूक नागरिक के रूप में प्रदेश की प्रगति और विकास यात्रा में सक्रिय सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। शिविर में एसडीएम योगेष सिंह देवल, तहसीलदार रामधन गुर्जर, पीएचईडी एईएन हंसराज गुर्जर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
राजस्थान: आज सजेगी भव्य काव्य संध्या, देशभर के कवि करेंगे काव्य पाठ
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टोंक में होगा विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
राजस्थान: कड़े लूटने के लिए वृद्धा की हत्या, 6 दिन की जांच के बाद महिला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: टोंक की सब्जी मंडी में नकली नोट खपाने का मामला, 17 से अधिक दुकानदार ठगी के शिकार