-
☰
राजस्थान: कट्टों पर नहीं मिला किसी कंपनी का नाम, गोपनीय सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने की जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली बहरोड़ जिले में यूरिया के अवैध भंडारण और खाद वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर में 50 कट्टे यूरिया जब्त किए हैं। जांच के दौरान यूरिया के कट्टों पर किसी भी कंपनी का नाम अंकित नहीं मिला। इसके अलावा भंडारण से संबंधित कई अनियमितताएं भी सामने आईं।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली बहरोड़ जिले में यूरिया के अवैध भंडारण और खाद वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर में 50 कट्टे यूरिया जब्त किए हैं। जांच के दौरान यूरिया के कट्टों पर किसी भी कंपनी का नाम अंकित नहीं मिला। इसके अलावा भंडारण से संबंधित कई अनियमितताएं भी सामने आईं। विभागीय टीम ने मौके से सभी 50 कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. प्रमोद को यूरिया के अवैध भंडारण को लेकर गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), बहरोड़ डॉ. सौरभ गर्ग और कृषि अधिकारी रेणू चौधरी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों की एक टीम गठित कर शाहजहांपुर में संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि तन्वी सेल्स फर्म के प्रोपराइटर सोनू शर्मा ने फर्म के सामने स्थित एक दुकान किराए पर ले रखी थी। इस दुकान में करीब 50 कट्टे यूरिया का भंडारण किया गया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यूरिया के कट्टों पर किसी भी कंपनी का नाम या पहचान अंकित नहीं थी। साथ ही यूरिया के भंडारण को लेकर भी आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग की टीम ने मौके पर ही सभी 50 कट्टे यूरिया जब्त कर लिए और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में यूरिया के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या