Contact for Advertisement 9919916171



राजस्थान: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां तेज, विभिन्न सेवाओं की बोलियां हुई संपन्न

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/05/2026 02:18:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/05/2026 02:18:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: शिव समिति पीपलू के तत्वावधान में अधिक मास (ज्येष्ठ मास) के पावन अवसर पर 25 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

विस्तार

राजस्थान: शिव समिति पीपलू के तत्वावधान में अधिक मास (ज्येष्ठ मास) के पावन अवसर पर 25 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। साध्वी सुभद्रा कुमारी जी के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों की बोलियां श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोली में मुख्य यजमान के रूप में नयागांव निवासी रंगलाल जावल्या को चयनित किया गया। प्रधान कलश की जिम्मेदारी प्रभु देवन्दा (कल्याणपुरा) को सौंपी गई, जबकि धर्मध्वज का दायित्व जगदीश सिंह राजावत निभाएंगे। प्रथम घोड़ी के लिए बलराम चौधरी (अलीमपुरा) एवं द्वितीय घोड़ी के लिए नारायण सिंह राजावत (पीपलू) का चयन किया गया। चंवर सेवा के लिए रामरतन चौधरी (अलीमपुरा) और रूपनारायण स्वर्णकार (पीपलू) को जिम्मेदारी दी गई।

समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत सहित उम्मेद जी चौधरी, सत्यनारायण स्वर्णकार, केदार शर्मा, देवीनारायण सोनी, प्रभु देवन्दा, राम कल्याण विजय, रंगलाल जाट, रामरतन जाट, राजेंद्र दाधीच, भरत सिंह, रामराय जाट, बलराम जाट, शंकरलाल जांगिड़, जगदीश कच्छावा, छीतर लाल शर्मा, विनोद गुप्ता, रामजीवन मीणा, रामनारायण जाट (मोहनाबाद), भंवर मीणा, कानजी गुर्जर, राजेश जैन, कैलाश जांगिड़, आनंदीलाल जाट, कजोड़ माली, कंवरपाल सैनी, राधेश्याम लश्कार, मदन माली सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।