Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: प्रतिभा सम्मान समारोह व जादू शो आयोजित, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए किया गया प्रेरित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 23/05/2026 03:39:36 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 23/05/2026 03:39:36 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: गलियाकोट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ओल्ड) में आदर्श शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर राजतिलक का आकर्षक जादू शो आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: गलियाकोट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (ओल्ड) में आदर्श शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर राजतिलक का आकर्षक जादू शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक एवं निदेशक समद शेख ने बताया कि नोमान कंप्यूटर एंड एजुकेशन ने पिछले 16 वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उन्हें सरकारी नौकरियों, विदेशों में रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सरकारी प्रोजेक्ट, स्कॉलरशिप और प्लेसमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि “संकल्प की शक्ति, इरादों की दृढ़ता और विश्वास का संगम ही नोमान कंप्यूटर की पहचान है। हमारा उद्देश्य शिक्षा का प्रकाश हर गांव और ढाणी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जादूगर राजतिलक ने अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पारस जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। वहीं साबेरा मार्शल ने इसे विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विनोद भोई ने भी कार्यक्रम को ग्रामीण शिक्षा और विकास के लिए सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं कृतिका, संजना, हर्षिता और सुनीता द्वारा स्वागत गीत से किया गया। अंत में कल्पेश पारगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।