-
☰
राजस्थान: अवैध हथियार बनाने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग समेत 3 गिरफ्तार, बंदूकें और सामग्री जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भीण्डर थाना क्षेत्र के बोरतलाई गांव में अवैध टोपीदार बंदूकें बनाते एक 80 वर्षीय बुर्जुग सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया।
विस्तार
राजस्थान: भीण्डर थाना क्षेत्र के बोरतलाई गांव में अवैध टोपीदार बंदूकें बनाते एक 80 वर्षीय बुर्जुग सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मकान से 5 टोपीदार एक नाल बंदूक सहित अर्द्धनिर्मित हथियार और निर्माण सामग्री जब्त की। थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादु को सूचना मिली कि बोरतलाई निवासी किशनलाल लौहार अपने मकान पर अवैध हथियार रखकर निर्माण व मरम्मत का कार्य करता है। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर हथियारों को खुर्द-बुर्द किया जा सकता है। पुलिस टीम ने बोरतलाई मोड़ से वनखंडेश्वरी माताजी जाने वाले मार्ग स्थित मकान पर दबिश दी। पुलिस को मकान के भीतर 5 टोपीदार एक नाल बंदूक मिली। एक कमरे में कृषि उपकरण बनाने की भट्टी बनी हुई थी, जिसके आसपास 2 अर्द्धनिर्मित टोपीदार एक नाल बंदूक तथा 1 पुरानी व टूटी हुई बंदूक बरामद हुई। इसके अलावा बंदूक निर्माण में प्रयुक्त पाइप, ढांचे, ट्रिगर गार्ड, चाप, फाइल, सांचे, हथौड़ी, ग्राइंडर, कटर आदि सामग्री जब्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए पर कोई कागजात नहीं मिले। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुराने हथियारों की मरम्मत के साथ नए हथियार बनाकर बेचते हैं। पुलिस द्वारा बोरतलाई मोड़ निवासी किशनलाल लौहार, उसके पुत्र हेमराज व हीरालाल को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह, हैड कांस्टेबल खुशीराम, कांस्टेबल हिंगलाजदान, रिकुराम, हेमंत, शंकरलाल तथा महिला कांस्टेबल सुमित्रा शामिल रहे।
छत्तीसगढ़: डीएलआरसी बैठक में विकास योजनाओं और वित्तीय समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास योजनाओं पर दिया जोर
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अमरजीत यादव ने दिलाया संकल्प
छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार