Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: किसानों की हुई जीत,एक महीने बाद फिर शुरू हुआ झिराना चना खरीद केंद्र

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 14/05/2026 02:07:20 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 14/05/2026 02:07:20 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: झिराना खरीद केन्द्र का एक महिने पहले अचानक से मध्यरात्रि बन्द कर दिया था।

विस्तार

राजस्थान: झिराना खरीद केन्द्र का एक महिने पहले अचानक से मध्यरात्रि बन्द कर दिया था। बनास फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति झिराना की समिति ने प्रयास कियया पर सफल नहीं हुए। प्रबंध संचालक राजफेड द्वारा स्पष्ट कहां गया की राजस्थान में जितने भी फल सब्जी खरीद केन्द्र हैं। उन्हें बन्द करने के लिए मंत्री गौतम कुमार दक ने बन्द करने के आदेश जारी किये है। उसके उपरांत यह मामला 07 मई 2026 को समिति सदस्यों के साथ किसानों ने किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी के साथ बैठक कर सम्पूर्ण जानकारी दी।

किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी द्वारा किसानों की पीड़ाओं को पूरजोर तरिके से उठाया गया । किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने प्रबंध संचालक से सम्पर्क करके किसानों की पीड़ाओं को व्यक्त किया जिसके उपरांत 13 मई खरीद केन्द्र संचालित करने की सहमति। खरीद केन्द्र पहूचें किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट स्वयं खरीद केन्द्र पर पहुंच कर किसानों से गुणवत्ता का चना लेकर ही खरीद केन्द्र पर चना बेचने पहूचें। उपस्थित किसानों ने खरीद केन्द्र पर विधायक रामसहाय वर्मा को भी खरीद केंद्र वापस खुलवाने की मांग की तों उन्होंने किसानों को टोंक खरीद केन्द्र पर जाकर तुलाई करने की बात कह दीं ।

उसके उपरांत क्षेत्र के किसानों ने किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी से आग्रह किया तों इस मामले को उचित स्तर तक पहूंचाकर खरीद केन्द्र पुन चालू कराया गया। 11.45 बजें खरीद केन्द्र झिराना का पुन संचालन किसान नेता रामपाल जाट राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान महापंचायत ने की उपस्थिति में हुआ। झिराना गौण मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर  जाट ने कहा कि प्लेटफॉर्म के दोनों और आवागमन सड़क का निर्माण एवं एक प्लेटफार्म का निर्माण जल्द करावें ताकि 40 किलोमीटर परिधि के किसानों की जिंस तुलाई एवं आवागमन की सुविधा उपलब्ध हों। किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा ज़िला अध्यक्ष गोपीलाल जाट उपाध्यक्ष सीताराम खादवाल, रामकरण, गणेश राम पासरोटियां, अमित कुमार शर्मा मेनेजर क्रय विक्रय सहकारी समिति झिराना, सहायक कर्मचारी बुद्धिप्रकाश नामा, ठेकेदार जीतराम गुर्जर भी दर्जनों किसान मौजूद रहें।