-
☰
राजस्थान: 20 हजार के इनामी बदमाश को हथियारों के जखीरे सहित दबोचा, 6 देशी पिस्टल हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 5 खाली मैगजीन तथा हथियारों की सप्लाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली एवं डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। आसूचना संकलन और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी सचिन दायमा (20) पुत्र रामशरण गुर्जर निवासी चानचक्की थाना सरूण्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 5 खाली मैगजीन बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध हथियारों की सप्लाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर आरजे 32 एसके 9184 को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार 10 जून को संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार से पांच आरोपियों हिमांशु, संदीप, बिजेन्द्र, राहुल और हर्ष को एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार सचिन दायमा से खरीदना स्वीकार किया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिला स्पेशल टीम द्वारा आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसका पीछा किया गया और सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने कल्याणपुरा पुलिया से भालोजी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई का कार्य करता था। इस आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल धर्मेन्द्र और विक्रम की विशेष भूमिका रही।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम