Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: आपातकालीन स्थिति में युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीजों की बचाई जान

- Photo by : social media

राजस्थान,प्रमोद कुमार बंसल   Published by: , Date: 19/05/2026 12:20:27 pm Share:
  • राजस्थान,प्रमोद कुमार बंसल
  • Published by: ,
  • Date:
  • 19/05/2026 12:20:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल एवं आशीर्वाद हॉस्पिटल में सोमवार को आपातकालीन स्थिति के दौरान रक्त की अचानक आवश्यकता पड़ने पर युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली कस्बा स्थित राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल एवं आशीर्वाद हॉस्पिटल में सोमवार को आपातकालीन स्थिति के दौरान रक्त की अचानक आवश्यकता पड़ने पर युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रक्त की व्यवस्था करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बिना समय गंवाए ब्लड बैंक पहुंचकर सहयोग दिया। कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वालों में रमेश सैनी ठेकेदार, महेश कसाना, रामकिशन कसाना, रामकुमार वर्मा, महेश खटाना, अंकित पहलवान, विक्रम दौराता, दीपक पहलवान, सचिन रावत एवं संजू आर्य शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता को अपना सामाजिक दायित्व बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया। 

इस दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और आपातकालीन परिस्थितियों में दिया गया रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनता है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान आकाश पहलवान, भूपसिंह पूतली, देशराज आर्य, डॉ. जयदयाल वर्मा, मायाराम गुर्जर, कुलदीप जाट, नरेश सैनी पावटा, सुरेंद्र मीणा पावटा, महेंद्र कसाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। अस्पताल प्रशासन ने भी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उपलब्ध कराए गए रक्त से मरीजों का उपचार सुचारू रूप से संभव हो पाया। इस अवसर पर युवाओं की तत्परता और सेवा भावना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना आज भी जीवित है।