Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन के दौरान पेट में कॉटन छोड़ने का लगा आरोप, ICU में प्रसूता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 25/02/2026 03:35:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:35:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुवा स्थित हरनाटॉड हॉस्पिटल एक गंभीर आरोप को लेकर चर्चा में है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुवा स्थित हरनाटॉड हॉस्पिटल एक गंभीर आरोप को लेकर चर्चा में है। परिजनों का दावा है कि प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से पेट में कॉटन (गॉज) छूट गया, जिससे महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला को तेज पेट दर्द, सूजन और बुखार की शिकायत हुई। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन आराम न मिलने पर उसे महराजगंज ले जाया गया। वहां कराए गए अल्ट्रासाउंड में पेट के भीतर विदेशी वस्तु (कॉटन) होने की पुष्टि हुई। स्थिति गंभीर होने पर महिला को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोबारा सर्जरी कर पेट से कॉटन निकाला गया। फिलहाल प्रसूता ICU में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सीधा-सीधा मेडिकल लापरवाही (Medical Negligence) का मामला है और दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर, डॉक्टर मनीष कुमार ने पहले मरीज को पहचानने से इनकार किया और बाद में फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के बोर्ड पर वे खुद को “एमएस” लिखते हैं, जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा है कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अस्पताल के लाइसेंस, ऑपरेशन प्रक्रिया और संबंधित डॉक्टर की डिग्री की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।