Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रॉकी हत्याकांड में एक और आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anil , Date: 12/06/2026 11:14:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/06/2026 11:14:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं थाना सिखेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना सिखेड़ा पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं थाना सिखेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना सिखेड़ा पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र सिखेड़ा के अंतर्गत विकसित उर्फ रॉकी निवासी बेहड़ा अस्सा की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए गठित टीम ने पहले ही मोन्टी उर्फ अभि त्यागी, मुख्य आरोपी बादल तथा मुख्य हत्यारोपी रेनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

11 जून की रात थाना सिखेड़ा पुलिस भिक्की चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम पुत्र हरेंद्र निवासी कादीपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक पैशन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बादल, रेनू, मोन्टी त्यागी तथा फरार आरोपी निशा ने 18 मई 2026 को विकसित उर्फ रॉकी की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में उसने भी सहयोग किया था। आरोपी ने बताया कि उसने शव को खेत में दफनाने के लिए फावड़ा और छुरी उपलब्ध कराई थी तथा बाद में शव से संबंधित सामान को गंगनहर में फेंक दिया गया था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मांगेराम कर्दम, उपनिरीक्षक अरुण कुमार तथा थाना सिखेड़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Featured News