-
☰
उत्तर प्रदेश: 932 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्तियां प्रदेश के 21 विभिन्न विभागों में की गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश के युवा अधिकारी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही नवचयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई गई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मंगलवार पर शीतला देवी मंदिर में भंडारा हुआ संपन्न
मध्य प्रदेश: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: सती माता-जुंजार मालदेव मंदिर में ध्वजारोहण, वार्षिकोत्सव संपन्न
गुजरात: कृषि अधिकारियों को वीडियो प्रोडक्शन स्किल का हुआ प्रशिक्षण
गुजरात: विधायक ने स्व-गणना पूरी कर जनता से सहयोग की करी अपील