Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर और एंकर के बीच हुआ विवाद, जांच शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 25/02/2026 03:17:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:17:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। लाइव शो के दौरान हुए इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। मंगलवार को सिंगर ने Abhinav Tyagi (एसपी सिटी) से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को गोरखपुर के निविदा लाइन क्षेत्र में गिरीजेश शुक्ला के यहां उनकी बेटी के वैवाहिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में कई कलाकार शामिल थे। मंच संचालन आरा (बिहार) निवासी मुकेश राय कर रहे थे। निशा उपाध्याय का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एंकर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया— “मैं परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी, तभी उसने मेरे रेट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाद में मंच से उतरने के बाद उसने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया।

 

मैं काफी देर तक बर्दाश्त करती रही, लेकिन आखिर में स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।” सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निशा उपाध्याय को लाइव शो के दौरान एंकर पर सैंडल से वार करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद वह अपना आपा खो बैठीं। घटना के दौरान मौजूद दर्शकों में भी हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। निशा उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि विवाद के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनके मुताबिक— “मुझे कहा जा रहा है कि मरवा देंगे, मर्डर करवा देंगे, औकात दिखा देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं। इसलिए एसपी सिटी सर से न्याय की गुहार लगाने आई हूं।” एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने सिंगर की शिकायत सुनने के बाद पुलिस को मामले की हर पहलू से जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि— वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। कार्यक्रम आयोजकों और प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लिए जाएंगे। यदि धमकी की पुष्टि होती है तो सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर से सवाल खड़ा करती है कि सार्वजनिक आयोजनों में कलाकारों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम होते हैं? स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रमों में अनुशासन और मंच संचालन की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है, लेकिन यदि मंच से ही अभद्र भाषा का प्रयोग हो तो विवाद बढ़ना स्वाभाविक है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।