-
☰
उत्तर प्रदेश: रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आवास पर भी दिनभर बधाई देने वालों का लगा तांता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन कराया और फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन कराया और फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। सुबह लखनऊ से सहारनपुर पहुंचने पर नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद विधायक राजीव गुंबर प्रभु जी की रसोई पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया तथा उनके साथ समय बिताया। वहीं, कुष्ठ आश्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर वहां रह रहे लोगों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके जीवन में खुशियां लाना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि सेवा और संवेदना भारतीय संस्कृति के मूल संस्कार हैं। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्ची मानवता है। विधायक के जन्मदिन पर उनके आवास पर भी उत्सव का माहौल रहा। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस तरह विधायक राजीव गुंबर ने अपने जन्मदिन को सेवा और जनसंपर्क के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या