-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वच्छता अभियान में बच्चों को बनाया साझीदार, जागरूकता पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आई टी सी मिशन सुनहरा कल अपने स्वच्छता जागरुक अभियान में बच्चों को भी साझीदार बना रहा है और उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहा है कि वे घर जाकर अपने माता-पिता को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए घर को साफ सुथरा रखें।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आई टी सी मिशन सुनहरा कल अपने स्वच्छता जागरुक अभियान में बच्चों को भी साझीदार बना रहा है और उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहा है कि वे घर जाकर अपने माता-पिता को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए घर को साफ सुथरा रखें। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में शहर में स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आज नगर निगम द्वारा उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के सहयोग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में बच्चों को घरों से निकलने वाले कूड़े के सम्बंध में जागरुक किया गया और उसका सही प्रबंधन न किये जाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति भी बच्चों को जागरुक किया गया। बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे अपने माता पिता को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करें। इसके अलावा नगर निगम, उमंग सुनहरा कल सेवा समिति एवं युवा मौहल्ला समिति द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय लोगों के साथ स्वच्छता और साफ सफाई को लेकर जन जागरूकता बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित मौहल्ला वासियों को उनके घरों से निकलने वाले गीले-सूखे कूडे़ तथा हानिकारक घरेलु कूड़े को अलग-अलग कर सफाई मित्र को देने की अपील की गयी। इसके अलावा होम कंपोस्टिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना कर कपड़े से बने थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए सहयोग करने का संकल्प दिलाया गया।
उत्तर प्रदेश: औराई क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव का आयोजन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, समानता का संदेश
गुजरात: हाजी पीर उर्स में सेवा समिति का सराहनीय कार्य, तीर्थयात्रियों को राहत
उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
बिहार: मनिहारी में मिलन समारोह, सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं