-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने दी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, एयरपोर्ट से बढ़ेगी सीधी कनेक्टिविटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर को बड़ी सौगात देते हुए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर को बड़ी सौगात देते हुए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया। फिलहाल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए 11-11 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, प्राधिकरण के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इलेक्ट्रिक बसों की मांग कर रहे थे और मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा कर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि नई बस सेवा से ग्रेटर नोएडा के लोगों को जेवर एयरपोर्ट और कलेक्ट्रेट तक सीधी एवं सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही सभी प्रमुख सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों को भी इस सिटी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। विधायक ने कहा कि 15 जून तक करीब 110 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जबकि आगामी समय में इनकी संख्या बढ़ाकर 500 तक करने की योजना है। उन्होंने बताया कि सभी बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बसों का किराया 20 रुपये से 50 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है, जिससे आम लोगों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गुजरात: किसानों ने हाईटेंशन लाइन के पोल उपजाऊ भूमि की बजाय सरकारी जमीन पर लगाने की उठाई मांग
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
राजस्थान: अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी रहा जारी