Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर शिकायतों की जांच के निर्देश, बेहतर बिजली आपूर्ति पर जोर

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar , Date: 14/04/2026 11:22:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar ,
  • Date:
  • 14/04/2026 11:22:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा स्मार्ट बिजली मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा स्मार्ट बिजली मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों का वास्तविक लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचे, इसके लिए विश्वसनीय आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और जवाबदेही को आधार बनाकर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आम उपभोक्ता स्वाभाविक रूप से ईमानदार होता है और यदि उसे समय पर सही बिल प्राप्त हो, तो वह भुगतान करने में कोई हिचक नहीं करता। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समुचित और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि सभी तापीय इकाइयों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित रखा जाए तथा ग्रीष्मकालीन मांग के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत 4.60 लाख से अधिक रूफटॉप (1560 मेगावाट) स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए।