-
☰
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुष्पांजलि किया गया अर्पित, शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी परिसर में गुरुवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और पराक्रम अंग्रेजी हुकूमत के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से चारों ओर से घिर जाने के बावजूद आजाद ने आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने संकल्प के अनुसार अंतिम गोली स्वयं को मारकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। अमरजीत यादव ने युवाओं से चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को अपनाकर ही मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रदेव यादव, हंसराज यादव, अरविंद, उमेश यादव, रामप्रवेश, मिथिलेश, मनोज, संतोष सहित अकादमी के खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुजरात: मकान टूटने के 4 महीने बाद भी नहीं हुआ पुनर्वास, प्रभावित परिवारों में बढ़ा आक्रोश
गुजरात: महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर घिरी सरकार, विपक्ष ने खोला मोर्चा
गुजरात: महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर घिरी सरकार, विपक्ष ने खोला मोर्चा
राजस्थान: IPR के कारण रुकी वेतन वृद्धि पर श्रमिक संघ नाराज, डिस्कॉम प्रबंधन से तत्काल बहाली की मांग
हरियाणा: साइबर सेल ने गुम हुए 17 मोबाइल असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान