Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईएसआई अस्पताल में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 83 मरीजों की हुई जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/10/2026 01:10:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/10/2026 01:10:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट औद्योगिक क्षेत्र रेणुकूट में चाचा कॉलोनी के सामने स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय, पिपरी में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट औद्योगिक क्षेत्र रेणुकूट में चाचा कॉलोनी के सामने स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय, पिपरी में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 83 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान नौ मरीजों में मोतियाबिंद, तीन में ग्लूकोमा और दो मरीजों में डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण पाए गए। अन्य मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर के उद्घाटन सत्र में चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने बीमांकित मरीजों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराना जरूरी है। साथ ही आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

इस दौरान डॉ. त्रिपाठी ने नेत्रदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नेत्रदान के माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। इससे जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिलने की संभावना बढ़ती है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य नेत्र संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान करना, मरीजों को उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना तथा समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 मध्य प्रदेश: मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी 

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 हरियाणा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां, लोगों को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने बढ़ाया यूपी का गौरव, खोए हुए मोबाइल बरामद करने में प्रदेश में चौथा स्थान


Featured News