Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गंगा तट पर रंगभरी एकादशी पर गंगासेवकों ने महादेव संग खेली होली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 27/02/2026 12:19:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 27/02/2026 12:19:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर गंगा किनारे गंगा सेवकों ने महादेव संग खूब होली खेली।गंगातट पर अति प्राचीन बड़े महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग अबीर- गुलाल से सराबोर थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर गंगा किनारे गंगा सेवकों ने महादेव संग खूब होली खेली।गंगातट पर अति प्राचीन बड़े महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग अबीर- गुलाल से सराबोर थे। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में गायघाट पर देवाधिदेव महादेव के विग्रहों को गंगाजल से स्नानादि के बाद पुष्पहार, धूप दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की गयी।महादेव को हर्बल अबीर- गुलाल समर्पित करने के साथ ही काशी में रंगोत्सव का आगाज़ हो गया। विविध रंगों के मेल से रंगोली आर्टिस्ट चांदनी विश्वकर्मा ने आकर्षक रंगोली में बाबा श्री काशी विश्वनाथ व माता गौरा की सुंदर कलाकृति बनायी।

 

ओम जय शिव ओमकारा की धुन के साथ आरती प्रारंभ हुई तो सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा गंगातट गुंजायमान था। गंगासेवियों ने नाविकों, स्थानीय दुकानदारों, पुरोहितों आदि को अबीर - गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।संदेश दिया कि होली सामाजिक सद्भाव व आत्मीय संबंधों को प्रांगण करने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, रश्मि साहू, रेनू जायसवाल, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, सपना वर्मा, ऊषा गुप्ता, सुमित मध्येशिया, शिवा, निखिल शामिल थे।