-
☰
उत्तर प्रदेश: अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सहारनपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर युवा पाल समाज सेवा एंव उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पुज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की जंयती के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर युवा पाल समाज सेवा एंव उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पुज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की जंयती के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। गोपाल मंदिर खलासी लाइन सहारनपुर के प्रांगण में पुज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म दिवस पर पाल समाज उत्थान समिति के पदाधिकारीगणों व सामाजिक लोगों ने धूमधाम व हर्षोल्लास से जयंती में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। जिसमें एकजुट होकर पाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सभी पाल समाज के सम्मानित गणों के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भविष्य में आने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किए गए। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की जिम्मेदारी ली तथा 31 मई की शोभा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी साथियों ने एकजुट होकर समाज की शक्ति और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा यह वचन लिया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करेगें। इस अवसर युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय पाल महासभा संरक्षक आदरणीय बलजीत चौधरी जी जिला अध्यक्ष, आदरणीय महेंद्र पाल जी युवा उत्थान समिति, प्रदेश अध्यक्ष अमन पाल जी, पप्पू पाल जी, महेश पाल जी, ओपिन पाल जी, नरेंद्र पाल जी, गुलशन पाल जी, अरुण पाल जी हरिओम पाल जी महावीर पाल जी, अनुज पाल जी, सोनू पाल जी, विनीत पाल जी, व समस्त पाल समाज के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के निवेदक सोपिन कुमार पाल पार्षद वार्ड 25 नगर निगम सहारनपुर रहे। अंत में बैठक में सम्मानित साथियों का पार्षद श्री सोपिन पाल सभी का हृदय से धन्यवाद किया इसी के साथ बैठक का समापन किया गया है।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित