-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद उल अजहा से पहले हाई अलर्ट, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च और सुरक्षा का निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के डीसीपी/एडीसीपी के पर्यवेक्षण में त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के डीसीपी/एडीसीपी के पर्यवेक्षण में त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 28/05/2026 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र द्वारा एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह के साथ नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसीपी एवं थाना प्रभारियों, बीडीडीएस BDDS Bomb Detection and Disposal Squad और डॉग स्क्वॉड व पर्याप्त पुलिस बल के साथ- निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, जिससे त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं मजबूत बनी रहे।
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर