Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 26/08/2026 12:39:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 26/08/2026 12:39:03 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समता, समानता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से सहारनपुर में स्वर्ण न्याय जन चेतना पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ 30 अगस्त 2026 को मां शाकुंभरी देवी मंदिर से होगा। इसे लेकर मंगलवार को न्यू आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री हरि मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर यात्रा की रूपरेखा साझा की गई। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के शुभारंभ के दिन सुबह 10 बजे हवन एवं पूजन, 11 बजे भंडारा प्रसाद और जनसभा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे न्याय जन चेतना पद यात्रा शुरू की जाएगी। करीब 15 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा सहारनपुर जिले के गांवों, कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।

आयोजकों ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी, सहारनपुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में यूजीसी संशोधन 2026 को निरस्त करने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने, सामान्य वर्ग आयोग के गठन और योग्यता के सम्मान जैसी मांगें रखी जाएंगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य किसी जाति या समुदाय के अधिकारों का विरोध करना नहीं, बल्कि समान शिक्षा, समान अवसर, पारदर्शी कानून और सामाजिक सद्भाव के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संवाद स्थापित करना है। प्रेस वार्ता में राहुल शर्मा, विनय राणा, सुरेंद्र शर्मा, संजय राणा, सचिन शर्मा, अनिल शर्मा, सक्षम शर्मा, प्रदुमन शर्मा और विकास ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।