-
☰
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवंश तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर समेत चार
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवंश तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 3 नवंबर 2026 को बभनी थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा को गैंग लीडर बताया गया है। इसके अलावा राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा, विजय खरवार पुत्र रामप्रसाद खरवार तथा बैजूलाल गोड़ पुत्र डलई राम निवासी बरेव टोला झुझवा को गैंग का सदस्य बताया गया है। सभी आरोपी थाना बभनी क्षेत्र के निवासी हैं। इस मामले में थाना विंढमगंज पर मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम तथा मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय एवं कांस्टेबल विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या