-
☰
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंकिता तिवारी के रूप में हुई है। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व आदित्य तिवारी से हुई थी। आदित्य तिवारी पड़ोसी जनपद महराजगंज में शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। शादी के बाद से अंकिता ससुराल में ही रह रही थीं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात अंकिता ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ भोजन किया और सामान्य ढंग से बातचीत करने के बाद पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गईं। मंगलवार सुबह जब वह रोज की तरह नीचे नहीं आईं, तो परिवार को चिंता हुई। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर उनकी जेठानी कमरे तक पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन सिटकनी नहीं लगी थी। जैसे ही दरवाजा खोला गया, अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। अंकिता का शव साड़ी के फंदे से छत की कुंडी के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम सूचना मिलते ही बेलघाट थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मायके पक्ष को दी गई सूचना घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे तिवारीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शादी के महज एक वर्ष के भीतर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित