-
☰
उत्तर प्रदेश: चुनाव में रामलोचन तिवारी पांचवीं बार बने अध्यक्ष निर्वाचित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की पांचवी बार ताजपोशी हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की पांचवी बार ताजपोशी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 40 मतों के अन्तर से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर अंजनी सिंह ने ज्ञानी प्रसाद को 49 मतों के भारी अन्तर से शिकस्त दिया। इल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के देखरेख में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराई गयी। कुल तीन पद के लिए 146 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 127 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामलोचन तिवारी को 83 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 43 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत एवं प्रतिद्वंद्वी ज्ञानी प्रसाद को मात्र 37 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर आदर्श कुमार 64, अभिनय को 61 मत मिले। इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी, सचिव पद पर अंजनी सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार को विजयी घोषित किया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल-माला से लाद दिया और मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा व राम लखन सिंह मरकाम, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सह सचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरि, सहसचिव प्रशासन रेणुवंती शाह, सह सचिव प्रकाशन अभिनाथ यादव एवं गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर में परमानंद सिंह,देवकुमार शर्मा व राकेश कुमार अग्रहरि का नाम शामिल है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के मेंबर मनोज कुमार मिश्रा,सुखसागर यादव,मोहर सिंह व विनोद वर्मा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। रक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
उत्तर प्रदेश: औराई क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव का आयोजन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, समानता का संदेश
गुजरात: हाजी पीर उर्स में सेवा समिति का सराहनीय कार्य, तीर्थयात्रियों को राहत
उत्तर प्रदेश: पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
बिहार: मनिहारी में मिलन समारोह, सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं