Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: SSP ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/08/2026 10:22:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:22:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आमजन की शिकायतों के त्वरित और न्यायसंगत समाधान को लेकर सहारनपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आमजन की शिकायतों के त्वरित और न्यायसंगत समाधान को लेकर सहारनपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अगस्त माह में पुलिस कार्यालय, सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। SSP अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के तत्काल संज्ञान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। साथ ही संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित और न्यायसंगत समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं का समाधान सहारनपुर पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्रवाई, निष्पक्ष न्याय और पीड़ितों की समस्या का निस्तारण पुलिस की जिम्मेदारी है। सहारनपुर पुलिस जनहित में सदैव आमजन के साथ खड़ी है और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।