Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हो रही चेकिंग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/11/2026 10:57:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/11/2026 10:57:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से शहर में दिन-रात सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गश्त कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पुलिसकर्मी लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, हथियार, व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी।