Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: वारंटी अभियुक्त अरशद हुआ गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/04/2026 10:02:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/04/2026 10:02:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा 01, वांछित/वारंटी अभियुक्त अरशद पुत्र मशरूक निवासी ग्राम नाई नगली माजरी थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर संबंधित वाद संख्या 822/2019, मुकदमा अपराध संख्या 221/2002 धारा 3/5/8 सीo एस एक्ट को उसके मकान ग्राम नाई नगली माजरी थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद (सहारनपुर) से गिरफ्तार किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा 01, वांछित/वारंटी अभियुक्त अरशद पुत्र मशरूक निवासी ग्राम नाई नगली माजरी थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर संबंधित वाद संख्या 822/2019, मुकदमा अपराध संख्या 221/2002 धारा 3/5/8 सीo एस एक्ट को उसके मकान ग्राम नाई नगली माजरी थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद (सहारनपुर) से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार  अभियुक्त अरशद पुत्र मशरूक नजदीकी ग्राम नाई नगली माजरी का निवासी है,थाना रामपुर मनिहारान में उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में कोई मामला दर्ज नही है। अरशद पुत्र मशरूक को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल अरुण कुमार व हैड कांस्टेबल कपिल कुमार थाना रामपुर मनिहारान शामिल रहे।