-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद सहारनपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून द्वारा उपलब्ध संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें किसी भी परिस्थिति में डरने के बजाय अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। पुलिस टीमों ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अभियान के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने (स्टॉकिंग) और अन्य अपराधों के खिलाफ निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस टीमों ने कहा कि कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लोगों को जानकारी से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। पुलिस के इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं और आमजन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत करना और समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक
बिहार: यूरिया की अधिक कीमत और जबरन नैनो यूरिया बिक्री के आरोप, बैठक में उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कारोबार ठप कराने के लिए रची गई लूट की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध और बीमा राशि के लिए हत्या, मेरठ केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार