-
☰
उत्तराखंड: पुलिस परिवार ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, लोकगीतों और नृत्यों ने जीता सबका दिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल मंडल उत्तराखण्ड को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस परिवार की ओर से भव्य एवं रंगारंग जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल मंडल उत्तराखण्ड को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस परिवार की ओर से भव्य एवं रंगारंग जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, पारिवारिक आत्मीयता, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और सामूहिक उल्लास का ऐसा सुंदर संगम बना, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार एवं श्रीमती नेहा पंवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण और श्री कृष्ण के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके उपरान्त भजन-संध्या एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के विविध रंग प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने पुलिस परिवार की सामूहिक सहभागिता एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला, क्षेत्राधिकारी पौड़ी श्री तपेश कुमार चन्द, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता मंमगाई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेंद्र खाती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां, बच्चों की खिलखिलाहट, पहाड़ की लोकधुनों की मिठास और पुलिस परिवार का अपनापन इन सभी रंगों से सजी शाम ने पुलिस लाइन पौड़ी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को एक अविस्मरणीय एवं भावपूर्ण उत्सव बना दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक श्री साहब सिंह रमोला एवं आकांक्षा रमोला सहित कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोकगीतों तथा लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। लोक संस्कृति की मिठास से सजी इन प्रस्तुतियों ने वातावरण में नई ऊर्जा और उल्लास भर दिया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों और मधुर लोकधुनों पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन एवं उपस्थित दर्शकगण झूमते नजर आए। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में पुलिस लाइन परिवार द्वारा विशेष रूप से सजाई गई झांकी ने भी श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोहा। यह आयोजन पुलिस परिवार के लिए केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्तव्य और जिम्मेदारियों से भरे पुलिस जीवन के बीच परिवार के साथ खुशियां साझा करने, आपसी आत्मीयता को मजबूत करने और बच्चों एवं परिवारजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक विशेष अवसर बना। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, कलाकारों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद