-
☰
उत्तराखंड: देहरादून CID के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: देहरादून पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि सामने आई है। देहरादून सीआईडी में तैनात उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित किया गया है।
विस्तार
उत्तराखंड: देहरादून पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि सामने आई है। देहरादून सीआईडी में तैनात उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रदान किया गया है। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने इस संवेदनशील मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाते हुए मामले की मजबूत जांच की, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त को माननीय न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा के कार्यों की सराहना की और उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। उप निरीक्षक बहुगुणा को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और प्रभावी विवेचना का उदाहरण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या