-
☰
Maharashtra Murder News: दोस्त की हत्या के 20 दिन तक नहीं सोया आरोपी, बाद में आरोपी ने खुद कबूला जुर्म
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: ठाणे के डोंबिवली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय प्रभु करकाडे ने अपने दोस्त की हत्या करने के करीब 20 दिन बाद खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विस्तार
महाराष्ट्र: ठाणे के डोंबिवली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय प्रभु करकाडे ने अपने दोस्त की हत्या करने के करीब 20 दिन बाद खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी का कहना है कि मृतक बार-बार उसके सपनों में आ रहा था, जिसकी वजह से वह ठीक से सो नहीं पा रहा था। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रभु करकाडे और उसका दोस्त पल्लव उर्फ विशाल कदम (43) एक कमरे में शराब पी रहे थे। मामूली विवाद के दौरान प्रभु ने विशाल को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मकान मालिक संदेश म्हात्रे की मदद से शव को बोरे में भरकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। हत्या के बाद प्रभु को लगा कि वह बच गया है, लेकिन अगले दिनों से उसकी नींद उड़ गई। हर रात मृतक दोस्त उसके सपनों में दिखाई देता था। मानसिक तनाव और अपराधबोध से तंग आकर करीब 20 दिन बाद वह ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंच गया और पूरी घटना बता दी। पुलिस ने प्रभु करकाडे और संदेश म्हात्रे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। विष्णु नगर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। यह घटना अपराधबोध और मानसिक दबाव के प्रभाव को दर्शाती है, जहां आरोपी खुद कानून के सामने पेश हुआ। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी ने सपनों और नींद न आने का हवाला देते हुए जुर्म कबूल किया।
Delhi Murder News: नजफगढ़ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, बेटे को बचाने गई मां की चाकू मारकर हत्या
Murder of a landlord: किराए के विवाद में मकान मालिक की गोली मारकर हत्या, दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय
Rajasthan Crime News: पानी से भरे खाली प्लॉट में मिला युवती का शव, आधे बदन पर नहीं थे कपड़े