Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Murder News: नजफगढ़ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, बेटे को बचाने गई मां की चाकू मारकर हत्या

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Yasoda , Date: 22/10/2026 10:51:03 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 22/10/2026 10:51:03 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ के ओल्ड रोशनपुरा में 15 अक्टूबर 2026 की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटे को बचाने पहुंची मां सीमा ऋषि (51) पर चाकू से हमला किया गया। 

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ के ओल्ड रोशनपुरा में 15 अक्टूबर 2026 की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटे को बचाने पहुंची मां सीमा ऋषि (51) पर चाकू से हमला किया गया। घायल होने के दो दिन बाद 17 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति कमल ऋषि भी गंभीर रूप से घायल हुए।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे उसी इलाके के सतीश लांबा (30) चौक पर खड़े थे। तभी ध्रुव ऋषि (करीब 30) अपने दोस्तों अफजल और देव बख्शी के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि ध्रुव ने सतीश की बाईं जांघ पर चाकू से वार कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर एक दोस्त ने ध्रुव के माता-पिता को घर पर सूचना दी। घर से करीब 50 मीटर दूर मौके पर पहुंचे कमल और सीमा ऋषि। तब तक सतीश ने चाकू छीन लिया था और दंपति पर हमला कर दिया।

नजफगढ़ थाने में रात 11:49 बजे पीसीआर कॉल मिली। कमल ऋषि के बयान पर 16 अक्टूबर को हत्या, हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और गलत तरीके से रोकने की धाराओं में FIR दर्ज हुई। सतीश लांबा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। सतीश भी घायल हुए थे और आरटीआरएम अस्पताल से डीडीयू तथा सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवाया। उनके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ध्रुव ऋषि तथा उनके दो दोस्तों के खिलाफ भी अलग मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों का कहना है कि वे सिर्फ शांति स्थापित करने गए थे। बेटा ध्रुव बताता है कि तीन लोग मोटरसाइकिल पर रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी थी। पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है। यह घटना इलाके में दहशत फैलाने वाली साबित हुई है।