-
☰
छत्तीसगढ़: बंद दुकान के अंदर मिला व्यक्ति का शव, गर्मी से मौत की जताई गई आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: धमतरी शहर के अंबेडकर चौक के पास गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति बंद पड़ी फल दुकान के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला।
विस्तार
छत्तीसगढ़: धमतरी शहर के अंबेडकर चौक के पास गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति बंद पड़ी फल दुकान के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना उस स्थान की है जहां से बालोद जाने वाली बसें खड़ी होती हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संबंधित फल दुकान पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी थी। दोपहर करीब 12 बजे लोगों की नजर दुकान के अंदर सोए हुए एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अत्यधिक गर्मी और गला सूख जाने के कारण व्यक्ति की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी अंबेडकर चौक सिग्नल पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवान को दी गई। ट्रैफिक जवान ने तुरंत वरदान परामर्श सेवा एम्बुलेंस समिति के सामाजिक कार्यकर्ता शिवा प्रधान को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से उक्त व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल और राहत व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान