Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बकरा ईद पर भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 28/05/2026 11:28:56 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 28/05/2026 11:28:56 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बकरा ईद के पावन अवसर पर देश और प्रदेश के मुस्लिम समुदाय सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

विस्तार

हरियाणा: बकरा ईद के पावन अवसर पर देश और प्रदेश के मुस्लिम समुदाय सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और मानवता के संदेश को बढ़ावा देते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग प्रेम और आपसी सम्मान के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। इस अवसर पर कहा गया कि ऐसे पर्व समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। त्योहारों के माध्यम से विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं और देश की खुशहाली, विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए मिलकर आगे बढ़ते हैं। वक्ताओं ने कहा कि भारत की यही गंगा-जमुनी तहजीब देश को महान बनाती है।

कार्यक्रम के दौरान “जय भीम, जय संविधान” के नारों के साथ सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों को भी याद किया गया। लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सभी समुदायों के सम्मान की भावना को मजबूत करने की अपील की गई। भारत निविदा लाइन समाचार पत्र की ओर से पत्रकार अनिल गहलोत, हांसी हरियाणा ने भी सभी देशवासियों को बकरा ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की।