-
☰
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फैसल पुत्र ताहिर निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर ने युवती को निकाह का झांसा दिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 177/26 के तहत धारा 69/123/115(2)/126(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद 27 मई 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फैसल को जिला अस्पताल चौक, सहारनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक संदीप वालियान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरजा गुप्ता, हेड कांस्टेबल रोबिन ढाका एवं हेड कांस्टेबल विकास पूनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान