Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रिंग रोड की मांग तेज, विधायक रत्नाकर मिश्र ने दिल्ली में शुरू की पैरवी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/05/2026 01:09:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/05/2026 01:09:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर यातायात की सुविधा के लिए नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र रिंग-रोड की मांग को लेकर नई दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर यातायात की सुविधा के लिए नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र रिंग-रोड की मांग को लेकर नई दिल्ली में डेरा डाले हुए है। वे परिवहनमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों एवं भाजपा के शीर्ष नेताओं से रिंग रोड की मांग को लेकर मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रिंग रोड बन जाने से भारी वाहन नगर के अंदर से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जैसे भटौलीघाट से आमघाट सड़क बन जाने से भारी वाहन शहर के अंदर न आकर सीधे रींवा रोड चले जाएंगे। रिंग रोड बन जाने से ऊपर ऊपर वाहन बाहर निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या नहीं आएगी। रिंग रोड का मतलब ही है कि वाहन ऊपर ऊपर गंतव्य तक चले जाएं। इन दिनों चील्ह क्षेत्र के पुरजागिर से समोगरा तक एन एच द्वारा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

 

इससे वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज आदि से आने वाले वाहन सीधे लालगंज के पहले समोगरा तक चले जाएंगे। इसके अलावा मांग की जा रही कि भटौली (मझवा) से पुरजागिर (चील्ह) तक सड़क यदि बन जाती है तो वाराणसी आदि से प्रयागराज आदि जाने वाले वाहन सीधे बाहर बाहर निकल जाएंगे और उन्हें शहर के अंदर नहीं आना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि नगर विधायक श्री मिश्र के प्रयास से नगर में भरुहना रोड से पीडब्ल्यूडी आफिस फोर लेन का काम शुरू हो गया है। इससे नगर के पुलिस लाइन एवं ब्रह्मचारी कुआं पर लगने वाली जाम खत्म होगी। नगर के लोग विधायक श्री मिश्र के रिंग रोड के प्रयास की सराहना कर रहे है कि उनके पास एक दृष्टि है जिसके तहत जनसमस्याओं को लेकर वे खुद ही प्रयासरत रहते हैं।