Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न, पुलिस की सतर्कता का रहा प्रभाव 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/05/2026 02:23:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/05/2026 02:23:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार, 28 मई को ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार, 28 मई को ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी देवबंद एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे आयोजन पर सतत निगरानी रखी जा सके।

नमाज के दौरान एवं उसके पश्चात कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान लगातार गश्त और निगरानी जारी रखी गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जनपद पुलिस ने संदेश जारी करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सहारनपुर पुलिस हर परिस्थिति में जनता के साथ है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क एवं सक्रिय है।