-
☰
छत्तीसगढ़: नशे के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, 100 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। निर्देश के तहत थाना-चौकी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने और वाहनों की सघन जांच करने के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा सतत निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 को चौकी बसदेई पुलिस द्वारा रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। अम्बिकापुर-दुर्ग ट्रेन के आगमन के समय स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ की जा रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद, पिता स्व. राम रतन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुर, चौकी बसदेई बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे झोले से 50 एविल इंजेक्शन और 50 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन सहित कुल 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये देकर नशीले इंजेक्शन खरीदने के लिए भेजा था, जिसके बाद उसने मध्यप्रदेश के एक जिले स्थित मेडिकल स्टोर से ये इंजेक्शन खरीदकर लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी नशीले इंजेक्शन जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, देवदत्त दुबे, आदित्य यादव, अशोक केंवट एवं निलेश जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव