-
☰
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में शुक्रवार को धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकालीन बेला में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विस्तार
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में शुक्रवार को धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकालीन बेला में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल और भगवान के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर की गई। इसके पश्चात भगवान श्री शांतिनाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा करते हुए भगवान से विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान निर्वाण कांड का सामूहिक वाचन भी किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और एकाग्रता के साथ भाग लिया। इसके बाद भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित कर विशेष आराधना की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयघोषों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं पुण्यदायी बताया। इस अवसर पर पवन कंटान, अंकुर पाटनी, ओम ककोड़, पंकज फूलेता, कुणाल उम, आयुष फूलेता, प्रांजल कंटान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ