-
☰
उत्तर प्रदेश: दैनिक भास्कर न्यूज ऐप का भव्य प्रचार-प्रसार कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दैनिक भास्कर न्यूज पेपर के नगर संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार राजन गुप्ता के सौजन्य से 14 मई दिन बृहस्पतिवार को नगर में दैनिक भास्कर न्यूज ऐप का जमकर प्रचार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान दैनिक भास्कर न्यूज पेपर के नगर संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार राजन गुप्ता के सौजन्य से 14 मई दिन बृहस्पतिवार को नगर में दैनिक भास्कर न्यूज ऐप का जमकर प्रचार किया गया। प्रचार प्रसार कार्यक्रम में काफी लोगों ने सहभागिता निभाई, बृहस्पतिवार सांयकाल लगभग छ: बजे कस्बा नानौता की ओर से दैनिक भास्कर समूह की प्रचार गाड़ी नगर रामपुर मनिहारान में हाथी गेट के पास देहली सहारनपुर रोड हाइवे पर संवाददाता राजन गुप्ता के माध्यम से रोकी गई। और वहाँ पर दैनिक भास्कर समूह की ओर से दैनिक भास्कर न्यूज ऐप का लाउडस्पीकर द्वारा जमकर प्रचार किया गया। जिसको सैंकड़ो ने देखकर व सुनकर तारीफ की। दैनिक भास्कर न्यूज के समर्थकों ने स्थानीय चैयरमैन प्रतिनिधि माननीय कुलदीप बालियान और वरिष्ठ समाजसेवी एंव बसपा नेता रविंद्र चौधरी का मालार्पण कर भव्य स्वागत किया। प्रचार के दौरान माननीय कुलदीप बालियान ने भास्कर न्यूज पेपर एंव ऐप को सर्व श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि उक्त समूह सच्ची व सटीक खबरें प्रसारित करता है। श्री रविंद्र चौधरी ने भी भास्कर न्यूज पेपर की जमकर तारीफ की। जिसपर संवाददाता राजन गुप्ता की खुशी का ठिकाना न रहा, इसी मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी मौहम्मद असलम प्रधान जी ने भी अपने वक्तव्य में दैनिक भास्कर समूह व न्यूज तथा ऐप को सराहनीय बताया। श्री राजन गुप्ता ने- चैयरमैन प्रतिo कुलदीप बालियान, रविंद्र चौधरी व असलम प्रधान जी के साथ साथ मौके उपस्थित हुए सभी सम्मानित लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। उपस्थित गणों ने संवाददाता राजन गुप्ता को पत्रकारिता में उन्नतिशील होने की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर प्रचार प्रसार हेतू दैनिक भास्कर समूह ने उपरोक्त न्यूज ऐप के पंपलेट वितरित किए। तदुपरांत संवादाता के शब्दों का सम्मान करते हुए नगर चैयरमैन प्रतिनिधि माननीय श्री कुलदीप बालियान एंव वरिष्ठ समाज सेवी रविंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दैनिक भास्कर समूह की प्रचार प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जिला सहारनपुर की ओर प्रस्थानित किया। इस दौरान माननीय कुलदीप बालियान,रविंद्र चौधरी, मौहम्मद असलम प्रधान, बोबी गुप्ता, संवाददाता राजन गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार वरदान कबीर व मानवाधिकार e h एसोसिएशन से जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम दास एंव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव