Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 15/05/2026 03:56:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:56:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के जिगना क्षेत्र स्थित एमटीएस पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के जिगना क्षेत्र स्थित एमटीएस पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन द्वारा माल्यार्पण, मिठाई खिलाकर एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। सम्मान समारोह में विद्यालय की डायरेक्टर निशा द्विवेदी, प्रबंधक रजनीश पांडेय एवं संचालक संतोष कुमार दुबे ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा निरंतर प्रयास ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और बच्चों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं श्रेयांश पांडेय, अक्षत मिश्रा, अदिति शुक्ला, याशी तिवारी, शिवा प्रजापति, श्रिया पांडे एवं आर्यन मिश्रा सहित अन्य विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिठाई बांटकर विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दे रही थी और अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस करते नजर आए।

विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। कई अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित भी कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण वातावरण एवं बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता रहेगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकें और विद्यालय का नाम रोशन करते रहें।