-
☰
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन पंजीकरण संख्या–417 की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हिसार सर्कल परिसर, राजगढ़ रोड पर आयोजित की गई।
विस्तार
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन पंजीकरण संख्या–417 की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हिसार सर्कल परिसर, राजगढ़ रोड पर आयोजित की गई। बैठक में हिसार यूनिट नंबर-1, यूनिट नंबर-2 एवं विभिन्न सब यूनिटों के वर्ष 2026-28 के चुनाव सर्वसम्मति एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं यूनियन सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सर्कल सचिव हंसराज ग्रोवर ने की, जबकि मंच संचालन भूप सिंह इंदौरा, सर्कल ऑर्गेनाइजर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य प्रधान विजेंद्र बराड़, भिवानी सर्कल सचिव कपूर सिंह एवं पूर्व सर्कल सचिव राजकुमार भानखड़ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य कमेटी की ओर से राजकुमार माहला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न कराया गया। चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया— यूनिट नंबर-1 हिसार यूनिट नंबर-2 हिसार सब यूनिट सिटी/सिविल, सेक्टर 1-4 एवं मॉडल टाउन सब यूनिट सातरोड सब यूनिट आदमपुर चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवचयनित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य कर्मचारी एवं यूनियन सदस्य मौजूद रहे।
प्रधान – वेद प्रकाश (LM)
वरिष्ठ उपप्रधान – अशोक चोपड़ा (LM)
सचिव – प्रवीण (UDC)
कोषाध्यक्ष – रमेश (LM)
संगठनकर्ता-1 – रोमी बागड़ी (CA)
संगठनकर्ता-2 – मदन बागड़ी (CA)
प्रधान – रणवीर (AFM)
वरिष्ठ उपप्रधान – पवन कुमार (ASSA)
उपप्रधान – जयंत कुमार (AFM)
सचिव – राजकुमार (AFM)
कोषाध्यक्ष – अजमेर (CA)
संगठनकर्ता – अनिल बागड़ी (JE-1)
प्रधान – संदीप बागड़ी (LM)
वरिष्ठ उपप्रधान – चंद्रप्रकाश (SSA)
सचिव – अनिल कुमार (AFM)
कैशियर – मनिंदर (LM)
सह सचिव – संजीव कुमार (LM)
प्रधान – महेंद्र सिंह जनागल (LM)
सचिव – तस्वीर (LM)
कैशियर – सुमेश (LM)
वरिष्ठ उपप्रधान – सतपाल भानखड़ (LM)
सह सचिव – सतपाल जांगड़ा (LM)
संगठनकर्ता – भूप सिंह (ALM)
प्रधान – गुरदयाल (LM)
सचिव – मूलचंद (LM)
कैशियर – मानसिंह (LM)
उपप्रधान – कुलदीप (LM)
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव