Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी को गौतमबुद्ध नगर में झटका, विवादित बयान के बाद अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 15/05/2026 11:14:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 15/05/2026 11:14:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी अब समाजवादी पार्टी के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी अब समाजवादी पार्टी के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है। गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े कई अधिवक्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी समेत कई अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। राजकुमार भाटी के वायरल बयान के बाद ब्राह्मण समाज में लगातार नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी को गौतमबुद्ध नगर में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी समेत समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े कई अधिवक्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


अधिवक्ताओं का कहना है कि ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से समाज आहत हुआ है और पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाराज़ अधिवक्ताओं ने कहा कि वह समाज के सम्मान से समझौता नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। इस घटनाक्रम के बाद गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News