Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: गांव राजथल में हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया विशेष सर्च अभियान

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/07/2026 01:35:30 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:35:30 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गांव राजथल में व्यापक सर्च एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए परिवार, समाज और पुलिस को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना नशा मुक्त समाज का सपना पूरा नहीं हो सकता। हांसी पुलिस द्वारा नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे सर्च एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके और समाज को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News