Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कोर्ट से लौट रहे अधिवक्ता पर हुआ जानलेवा हमला, वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,देवेश यादव   Published by: Devansh , Date: 01/07/2026 03:09:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,देवेश यादव
  • Published by: Devansh ,
  • Date:
  • 01/07/2026 03:09:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट से काम निपटाकर घर लौट रहे एक अधिवक्ता पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट से काम निपटाकर घर लौट रहे एक अधिवक्ता पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर तथा कचहरी मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। जानकारी के अनुसार, घायल अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर शहर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला का खुड़ा इलाके में कुछ दबंगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घेराबंदी कर अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र पाराशर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शहर की मुख्य सड़क और कचहरी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हमला पुराने विवाद और चुनावी रंजिश के चलते किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए यहां तक कहा कि अपराधियों पर पुलिस को कठोर कदम उठाने चाहिए।

करीब आधे घंटे तक चले जाम के कारण सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News