Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मोटरसाइकिल चोरी मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी की बाइक हुई बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/07/2026 01:31:55 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:31:55 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उचाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अपचारी बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए थाना उचाना प्रभारी पीएसआई चंद्रपाल ने बताया कि गांव सफा खेड़ी निवासी सुरेंद्र ने 26 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तारखा रोड स्थित स्टेडियम के पास से चोरी हो गई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव तारखा निवासी आरोपी सुमित और कृष को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक अन्य अपचारी बालक की आयु सत्यापन के बाद उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसके परिजनों के संरक्षण में सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चोरी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News