-
☰
गुजरात: सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो पिकअप से अंग्रेजी शराब बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: एल.सी.बी. तापी एवं स्टाफ के पुलिसकर्मी उच्छल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शराबबंदी एवं जुआ संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विस्तार
गुजरात: एल.सी.बी. तापी एवं स्टाफ के पुलिसकर्मी उच्छल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शराबबंदी एवं जुआ संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एल.सी.बी. तापी के पुलिस इंस्पेक्टर श्री डी.एस. गोहिल को गुप्त सूचना मिली कि “बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-11-ZF-6544 में सब्जियों की आड़ में अंग्रेजी शराब का जखीरा भरकर निजर, उच्छल और सोंगढ़ होते हुए सूरत की ओर ले जाया जा रहा है।” प्राप्त सूचना के आधार पर उच्छल के साकरदा ब्रिज के नीचे अलग-अलग टीमों द्वारा निगरानी रखी गई। इसी दौरान सूचना के अनुसार सफेद रंग का बोलेरो पिकअप टेम्पो नंबर MP-11-ZF-6544 आते दिखाई दिया, जिसकी जांच करने पर उसमें भारतीय निर्मित अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। लोकेश गिरधारी मालीवाड़, मोतिया नानसिंह गीरवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी को वांछित घोषित किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्रोहिबिशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई कर आगे की जांच हेतु मामला उच्छल पुलिस स्टेशन को सौंपा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम एल.सी.बी. तापी के पुलिस इंस्पेक्टर श्री डी.एस. गोहिल के मार्गदर्शन में पी.एस.आई. के.आर. पटेल, एल.सी.बी. के एएसआई जगदीश जोराराम बिश्नोई, एएसआई जयेशभाई लीलकियाभाई, रविंद्रभाई महेंद्रभाई, अरुणभाई जालमसिंह तथा पैरोल-फर्लो स्क्वॉड के एएसआई आनंदभाई चेमाभाई, राहुलभाई दिगंबरभाई एवं दीपकभाई सेवजीभाई ने सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
हरियाणा: किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एचपीवी टीकाकरण जागरूकता बैठक हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित