-
☰
गुजरात: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे प्रेस रिपोर्टर राजूभाई, कार हुई क्षतिग्रस्त
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: बिलिमोरा बिलिमोरा तालुका के कलमथा गांव निवासी एवं वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर राजूभाई बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
विस्तार
गुजरात: बिलिमोरा बिलिमोरा तालुका के कलमथा गांव निवासी एवं वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर राजूभाई बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को वे अपने परिवार के साथ द्वारका से घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान थरोल गांव के समीप बाय रोड पर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि राजूभाई अपनी कार से परिवार सहित बिलिमोरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक सुपरफास्ट गाड़ी अचानक उनकी लेन में आ गई। संभावित टक्कर से बचने के लिए राजूभाई ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई और पलट गई। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और वाहन में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। राजूभाई ने सुरक्षित बचने पर माता अंबा की कृपा बताते हुए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और परिचितों ने राहत की सांस ली और परिवार की कुशलता पर संतोष जताया। उल्लेखनीय है कि राजूभाई क्षेत्र के एक सक्रिय और लोकप्रिय प्रेस रिपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों में लोगों की मदद करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। कुछ समय पूर्व चिखली स्थित विदेशन फैक्टरी में हुई दुर्घटना में कलमथा गांव के एक युवक की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश
मध्य प्रदेश: भावुक स्टेटस के अगले दिन पिता ने बेटे-बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की हुई मौत
हरियाणा: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, तहेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार