-
☰
गुजरात: उचाना में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, गेहूं के 7 कट्टे बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उचाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों से चोरी किए गए 7 कट्टे बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उचाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों से चोरी किए गए 7 कट्टे बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा तथा सावन वासियान गांव खटकड़ के रूप में हुई है। थाना उचाना के प्रभारी पी उप निरीक्षक चंद्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत कर्ता बीरूराम वासी खटकड़ ने थाना उचाना में अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मकान की जांच करने पर गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी, अनाज की टंकी से गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान चोरी पाया गया। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना उचाना में अभियोग संख्या 203 दिनांक 22.08.2026 धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच PSI गुरमीत सिंह को सौंपी गई। तकनीकी जांच व साक्ष के आधार पर आरोपी अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा तथा सावन वासियान गांव खटकड़ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों कि निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं के 7 कट्टे बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही नियम अनुसार अमल में लाई जा रही है। जीन्द पुलिस आमजन से अपिल करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: मकनपुरा स्कूल में समय पर शिक्षक नहीं पहुंचने का आरोप, बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित
मध्य प्रदेश: न्याय में देरी पर उठे सवाल, M.C. Singla प्रकरण बना लंबित मामलों की चुनौती का उदाहरण
मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 196 बच्चे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे